शिल्पांचल में शांतिपूर्ण रामनवमी शोभायात्रा

शिल्पांचल में शांतिपूर्ण रामनवमी शोभायात्रा

बुदबुद(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शिल्पांचल के विभिन्न अखाड़ा कमेटी द्वारा निकाली गई शोभायात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण अपने गंतव्य तक पहुंची. कमिश्नरेट के ईस्ट जोन में रामनवमी का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया | प्रशासन द्वारा बनाई गई नियमों का पालन करते हुए विभिन्न अखाड़ा कमेटीयों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण कर फिर अपने गंतव्य स्थल तक पहुंची | इसी क्रम में रामनवमी के उपलक्ष में आज बुदबुद अखाड़ा कमेटी द्वारा शोभायात्रा काफी शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई | इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां को दर्शाया गया |

भारी मात्रा में इलाके के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल हुये | इस शोभा यात्रा को देखते हुए बुदबुद थाना पुलिस पूरी तरह चौकन्‍ना थी | इस मौके पर एसीपी सुमन जायसवाल, सीआई,थाना प्रभारी मैनुल हक के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल इस शोभायात्रा के साथ चल रही थी | अखाड़ा कमेटियों ने पुलिस प्रशासन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0